पैरालिसिस का मुख्य कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 11:24

लकवा (पैरालिसिस) के कारण – Causes of Paralysis in Hindi

लकवा के कारण कई हो सकते हैं। इनमें से पैरालिसिस के कुछ मुख्य कारणों के बारे में हम नीचे बता रहे हैं (1) (5) :

स्ट्रोक या किसी तरह का अटैक।
कान का दर्द।
स्लिप पैरालिसिस।
हड्डी या पीठ और सिर में गहरी चोट।
हाइपोकैलेमिया (पोटैशियम की कम मात्रा)।
मल्टीपल स्क्लेरोसिस। केंद्रीय तंत्रिका प्रणाली यानी ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड की बीमारी।
शरीर के एक हिस्से, हाथों में या हाथ-पैर दोनों में कमजोरी महसूस होना।
पोलियो इंफेक्शन।
गर्दन में चोट लगना।
ऑटोइम्यून रोग जैसे कि गुलेन-बर्रे सिंड्रोम।
शराब संबंधी मायोपैथी। मांसपेशियों से संबंधित रोग को मायोपथी कहते हैं। इसमें मांसपेशी फाइबर ठीक से काम नहीं करते हैं। यह स्थिति शराब पीने से पैदा हो सकती है।
जन्मजात मायोपैथी यानी जन्म से ही मांसपेशियों का कमजोर होना।
डर्माटोमोसिटिस (Dermatomyositis), जिसमें त्वचा में लाल चकत्ते होना, मांसपेशियों में कमजोरी और इंफ्लामेशन होता है।
स्टैटिन व स्टेरॉयड जैसी दवाओं से होने वाली मांसपेशियों में कमजोरी।
मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (Muscular dystrophy) यानी मांसपेशियों से जुड़ी ऐसी बीमारी, जिसमें प्रोटीन का उत्पादन न होने से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info